फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wild animal entered the hut, pounced on laborer couple, narrowly escaped

Barabanki News: झोपड़ी में घुसा जंगली जानवर, मजदूर दंपती पर झपटा, बाल-बाल बचे

Thu, 04 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Wild animal entered the hut, pounced on laborer couple, narrowly escaped
बाराबंकी। हैदरगढ़ इलाके में बीते एक सप्ताह से तेंदुआ की दहशत के बीच मंगलवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बनी झोपड़ी में मजदूर दंपती पर जंगली जानवर ने हमले की कोशिश की। मजदूर का कहना है कि तेंदुए ने झोपड़ी में घुसकर झपट्टा मारा, जिसमें वे बाल-बाल बच गए, जबकि डीफएओ का कहना है कि तेंदुआ लखनऊ जिले के मोहनलालगंज पहुंच गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले हैदरगढ़ में एक बकरी को निवाला बनाने के बाद तेंदुआ कई गांवों में विचरण करता रहा। तीन दिन पहले भितरी गांव के युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। एक सप्ताह से वन विभाग की टीमें हैदरगढ़ इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के आसपास कॉम्बिंग कर रही हैं। इसी बीच मंगलवार देर रात बंकी के निकट मोहम्मदपुर गांव स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाले सीतापुर जिले के रुद्रपुर गांव निवासी मजदूर श्रीधर (36), उनकी पत्नी जय देवी (34) और उनके तीन बच्चे भट्ठा परिसर में बनी झोपड़ी में लेटे थे। श्रीधर के अनुसार इस दौरान तेंदुए ने ऊपर हमला किया। रजाई होने के कारण सभी बच गए। श्रीधर के चिल्लाने पर आसपास के मजदूर भी दौड़ पड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन वन विभाग और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पड़ताल के दौरान मौके पर किसी जानवर के पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

हालांकि डीएफओ आकाश बाधवान कहना है कि टीम ने रात में मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई। क्योंकि हैदरगढ़ क्षेत्र में सक्रिय तेंदुआ लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पहुंच गया है। इसकी पुष्टि वहां मिले फोटो से हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोठी में तेंदुए ने पड़वे पर किया हमला
हैदरगढ़ व शहर कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में तेंदुए की दहशत के बीच बुधवार रात करीब नौ बजे कोठी थाना क्षेत्र में तेंदुए ने पड़वे पर हमला कर घायल कर दिया। चौहानपुरवा मजरे सरायमीर गांव के रामू ने बताया कि तेंदुए को पेड़ पर चढ़ते देखा। इसे लेकर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर एकत्र हो गए और हांका लगाने लगे। सूचना पाने के बाद कोठी पुलिस पहुंच गई। देर रात तक वन विभाग की टीम ने भी कांबिंग शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed