{"_id":"5932f7cc4f1c1bfb6ebdd4b0","slug":"while-learning-the-tractor-the-boy-crushed-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर सीखते समय बालक ने छह को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर सीखते समय बालक ने छह को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक माह में ट्रैक्टर को बना दिया कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर सीखते समय एक बालक ने छप्पर के नीचे बैठे छह लोगों को शनिवार को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर मालिक व उस पर बैठे सभी लोग भाग गए। ग्रामीणों ने 100 नंबर व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी धीरज के यहां उसके रिश्तेदार का आठ वर्षीय बालक आया हुआ था। शनिवार को धीरज ट्रैक्टर से गोबर की खाद खेत ले जा रहा था। किशोर ने ट्रैक्टर सीखने की जिद की तो उसे घर आते समय धीरज ने स्टेयरिंग थमा दी।
जैसे ही ट्रैक्टर गांव के शिवप्रसाद के दरवाजे पर पहुंचा अचानक किशोर का पैर एक्सीलीटर पर पड़ जाने से ट्रैक्टर तेज रफ्तार के साथ अनियंत्रित हो गया। किशोर ट्रैक्टर को संभाल नहीं सका और छप्पर के नीचे बैठे लोगों को कुचल दिया। हादसे में गांव के ही अनिल कुमार पांडेय (14), रजकला (60), यासीन (14), आरिफ (11), मयाराम (30), उदयराज (10) घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर पर सवार धीरज, विनोद, चंदकुमार, रवि व किशोर मौके पर ट्रैक्टर छोड़ भाग गए। सुरेश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को इलाज कराने के लिए भेजा। बाद में सुरेश ने धीरज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की तहरीर थाने में दी है।