फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   When stopped from entering OPD, the young man clashed with the woman guard

Barabanki News: ओपीडी में घुसने से रोका तो महिला गार्ड से भिड़ा युवक

Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 19 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
When stopped from entering OPD, the young man clashed with the woman guard
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को पत्नी व बहन के साथ आए युवक को ओपीडी परिसर के अंदर जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। युवक ने ड्यूटी पर मौजूद महिला गार्ड पर थप्पड़ से पीटने और अस्पताल कर्मियों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है। जबकि महिला गार्ड का आरोप है कि युवक ने उनसे अभद्रता कर मारपीट की।
विज्ञापन

महिला गार्ड ने आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर भी दी है। शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिसर में मौजूद तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सीएमएस कक्ष मेें घुसकर विरोध जताते हुए अस्पताल के स्टॉफ पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए कई कर्मियों का नाम भी लिया। यह सुनकर सीएमएस भी सकते में आ गए। सफेदाबाद निवासी अखिलेश पत्नी, बच्चे और बहन के साथ अस्पताल आया था। पत्नी व बहन के बच्चे के साथ ओपीडी परिसर में चले जाने के काफी देर बाद तक जब उनकी कोई खबर नहीं मिली तो उसने ओपीडी गेट से पर्चा काउंटर की ओर जाने का प्रयास किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड ने पुरुषों का प्रवेश न होने के नियम का हवाला देते हुए उसे रोका। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

अखिलेश का आरोप है कि इसी दौरान अचानक महिला गार्ड ने उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर वहां मौजूद कुछ अन्य कर्मचारी भी पहुंच कर उसे धमकाने लगे। युवक के साथ मारपीट होती देख वहां मौजूद अन्य तीमारदार भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने सीएमएस डॉ. प्रदीप के कक्ष में पहुंचकर घटना का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यहां बिना पैसे दिए इंजेक्शन तक नहीं लगता। सफाई से लेकर टांके काटने तक के लले कर्मचारी पैसे वसूलते हैं। भर्ती प्रसूताओं से जबरन चाय नाश्ते के नाम पर 100 से 200 रुपये तक की वसूली होती है। नरौली गांव के एक तीमारदार ने आरोप लगाया कि पत्नी का ऑपरेशन किए जाने की बात कह कर उससे 1800 रुपये वसूले गए। सीएमएस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद अफसोस जताया। सीएमएस डॉ. प्रदीप ने घटना पर अफसोस जताते हुए मौजूद महिला गार्ड व अभद्रता करने की आरोपी नर्स को ओपीडी ड्यूटी से हटाने का निर्देश देने के साथ बाकी स्टॉफ को बुलाकर लताड़ भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed