{"_id":"65e231d8ed9ce9541801f204","slug":"wheat-procurement-center-opened-not-till-bohani-on-the-first-day-barabanki-news-c-315-1-slko1014-113778-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खुले गेहूं खरीद केंद्र, पहले दिन बोहनी तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खुले गेहूं खरीद केंद्र, पहले दिन बोहनी तक नहीं
Sat, 02 Mar 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गेहूं खरीद केंद्र भले ही खोल दिए गए हों, लेकिन पहले दिन किसी केंद्र पर एक दाना गेहूं नहीं खरीदा जा सका। नवीन मंडी में खुले केंद्रों पर प्रभारी तो मौजूद दिखाई दिए, परंतु किसान दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे थे। कमोवेश यही हाल जिले के सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर दिखाई दिया।
जिले में इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए 91 केंद्र खोले गए हैं। जिनके माध्यम से किसानों से गेहूं की खरीद की जानी है। शुक्रवार को नवीन मंडी में विपणन शाखा द्वारा खोले गए चार केंद्रों पर प्रभारी अनूप वर्मा, कुलदीप और दीपिका मौजूद थे। इसके अलावा एफसीआई द्वारा भी यहां पर दो गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। बताया गया कि आने वाले किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है और उन्हें सरकारी केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर आएं, इसके लिए इस बार छनाई व उतराई का पैसा भी किसानों को दिए जाने का आदेश शासन स्तर से जारी किया गया है। इस तरह से इस बार किसानों को 2275 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा 20 रुपये प्रति क्विंटल छनाई और उतराई का कुल 2295 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान किया जाएगा। लेकिन गेहूं का बाजार भाव फुटकर 2350 रुपये प्रति क्विंटल हैं। हालांकि जिले में अभी गेहूं की कटान 15 दिन बाद शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
जिले में गेहूं खरीद के लिए 91 केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से पंजीकरण कराने के साथ सरकारी केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- रमेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी