फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wheat procurement began at 87 centers, but farmers failed to arrive.

Barabanki News: 87 केंद्रों पर शुरू हुई गेहूं खरीद, नहीं पहुंचे किसान

Tue, 31 Mar 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement began at 87 centers, but farmers failed to arrive.
बाराबंकी। जिले के 87 केंद्रों पर सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। केंद्रों पर भले ही सभी तैयारियां पूरी दिखी हो पर किसी भी केंद्र पर गेहूं लेकर किसान नहीं पहुंचे। इससे केंद्रों पर मौजूद प्रभारी किसानों का इंतजार करते दिखाई दिए। विभाग का कहना है कि किसान गेहूं की कटाई में लगे हैं 15 दिन के अंदर गेहूं क्रय केंद्रों तक आने लगेगा। अभी तक 2200 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

गेहूं की बेहतर पैदावार को देखते हुए इस बार 87 गेहूं खरीद केंद्र जिले में खोले गए हैं। विभाग का दावा है कि गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती पहले से ही की जा चुकी है, सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध करा दिए गए हैं खातों में पैसा भी है किसानों के आने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि गेहूं खरीद के पहले दिन एक भी किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचा जबकि केंद्रों पर तैनात प्रभारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल कटने लगी है, अभी करीब 15 दिन और लग जाएंगे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ का कहना है कि जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है सभी तैयारियां पूरी हैं किसानों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र प्रभारी लगातार किसानों से संपर्क भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed