{"_id":"678c037b5aaf6fc54d06ecc3","slug":"went-abroad-returned-after-paying-fine-case-against-two-barabanki-news-c-315-1-brp1006-131785-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गए थे विदेश, जुर्माना देकर लौटे, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गए थे विदेश, जुर्माना देकर लौटे, दो पर केस
Sun, 19 Jan 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र बदोसराय के एक युवक से एक लाख पांच हजार रुपये लेकर उसको संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में नौकरी करने के लिए टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया गया। वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया। युवक जैसे-तैसे घर लौटा। पुलिस ने कथित एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
कस्बा बदोसराय के रहने वाले मो. इमरान के अनुसार असंद्रा कस्बे के निवासी फराह जैदी व इनके दोस्त सद्दाम उर्फ कबीर ने कई बार में 1.5 लाख रुपये लिए। 26 सितंबर को दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा शारजाह भेजा गया। विदेश पहुंचने के बाद वहां मिले एक व्यक्ति ने उसे एक माह तक एक कमरे में रखा।
इस बीच वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टूरिस्ट वीजा के नाम पर रहने के आरोप में 50 हजार रुपये का जुर्माना मांगा। इमरान ने अपने भाई से किसी तरह रुपये मंगवाकर जुर्माना अदा किया। इसके बाद वह स्वदेश लौटा। बदोसराय के एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।