फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   welcome ceremony

विकास कार्यो में नहीं होगा कोई भेदभाव: राजरानी रावत

Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
welcome ceremony
बाराबंकी। नवागत जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि जिले में विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों का खाका तैयार किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा का कुनबा और मजबूत हुआ है। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि पंचायत चुनाव की सफलता से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। जिसके बलबूते आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन

विधायक सतीश शर्मा, शरद अवस्थी, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, संतोष सिंह, हरगोविंद सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा के सभी ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित किए जाने वाले ब्लॉक प्रमुखों में दरियाबाद के आकाश पांडेय, बनीकोडर की उर्मिला वर्मा, पूरेडलई के रत्नेश सिंह, सूरतगंज की लकी सिंह, रामनगर से संजय तिवारी, देवा से धर्मेंद्र यादव, हरख से रवि रावत, सिद्धौर से प्रतिनिधि दिनेश रावत एवं हैदरगढ़ के प्रतिनिधि रामदेव रावत शामिल रहे। जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए भाजपा की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नवीन सिंह राठौर, अजीत प्रताप सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्त, रचना श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, शीलरत्न मिहिर, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, रोहित सिंह, राम सिंह वर्मा, गुरुशरण लोधी समेत काफी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed