फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Weight of paddy closed

धान की तौल बंद

Sat, 19 Dec 2015 11:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले किसानों की धान की सरकारी तौल होने की अंतिम उम्मीद भी भिटरिया क्रय केन्द्र बंद होने के बाद समाप्त हो गयी है। तहसील क्षेत्र के सभी क्रय केंद्र बंद हो जाने से किसान अपने को ठगा सा महसूस करने लगा है। किसानों के धान की सरकारी तौल करने के लिए आधा दर्जन क्रय केंद्र खोले गए थे। सहकारी क्रय केंद्र तो शुरू से ही तौल करने से कतराते रहे और मात्र औपचारिकता पूरी करके तौल बंद कर दी। अब इस हालात में किसान फिर बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


तहसील में विपणन विभाग का भिटरिया केंद्र एक मात्र ऐसा था जो शुरू से धान की खरीद कर रहा था। यहां पर सात हजार क्विंटल के करीब तौल हो चुकी है। तौला गया धान खुले आसमान तले रखा उठान की राह देख रहा है। तहसील क्षेत्र के अन्य खरीद केंद्र बंद हो जाने के बाद भिटरिया क्रय केंद्र ही किसानों का आखिरी सहारा था। यहां पर 18 फरवरी तक किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। किसान तय तिथि पर धान लेकर आते थे और आराम से तौल कराकर चले जाते थे। अभी यहां पर करीब दो सौ किसानों के धान की तौल होनी बाकी है। जब तक केंद्र पर बोरा लगाने की जगह थी तब तक तौल हो रही थी जब जगह समाप्त हो गई तो मजबूरी में यहां भी तौल बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन


इस केंद्र पर जिन किसानों का नंबर आ गया है वह रोजाना क्रय केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। क्रय केंद्र के प्रभारी सुभाष चन्द्रा का कहना है कि धान का उठान न हो पाने से खरीदे गए धान को रखने की जगह नहीं बची है, इसलिए मजबूरी में तौल बंद करनी पड़ी है।  इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि मिल वालों के साथ जिलाधिकारी बैठक कर चुके हैं जल्द ही समस्या निदान कराकर तौल शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed