फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weather

दिन का पारा गिरा, धूप ने दी ठंड से कुछ राहत

Mon, 25 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
weather
बाराबंकी। रविवार की दोपहर खिली धूप तो जीआईसी मैदान में ट्रेन की सवारी करते दिखे बच्चे व बड़े। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से चल रही सर्द हवा के चलते रविवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। हालांकि दिन में खिली धूप ने ठंड से कुछ राहत जरूर दी है। शाम होते ही कोहरा गिरने और ठंड बढ़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाहनों की रफ्तार पर इसका विपरीत असर पड़ने लगा है। लोग दिन में भी वाहनों की लाइटें जलाकर चलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अनुसार पुरवा हवा के चलने से कोहरा बराबर छाया रहेगा। फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 17 डिग्री जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई गिरावट और सर्द हवा चलने के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन

हालांकि दिन में निकली धूप ने ठंड से काफी हद तक राहत दी। लोग अपने घरों से बाहर निकले तो बच्चे भी अभिभावकों के साथ पार्क पहुंच खूब मस्ती की। लेकिन शाम होते ही फिर ठंड बढ़ने और कोहरा गिरने की वजह से लोग अपने घरों में दुबक गए तथा सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं शहर में पर्याप्त मात्रा में अलाव न जलवाए जाने से भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। इस बाबत एसडीएम सदर अभय पांडेय का कहना है कि नगर पालिका को शहर में चिहिन्त स्थानों के अलावा जहां पर भी आवश्यकता हो वहां पर अलाव जलवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed