फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   wating for driving license

डीएल के लिए अगले साल फरवरी तक करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 05 Dec 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
wating for driving license
बाराबंकी। अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है तो फरवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है। परिवहन विभाग में दो पहिया और चार पहिया या दोनों प्रकार के डीएल के लिए आवेदन करने वाले लोगों की लंबी कतार लग चुुुकी है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि आवेदन के सापेक्ष विभाग डीएल नहीं बना पा रहा है। इस समय लगभग 75 सौ लोगों ने डीएल के लिए आवेदन कर रखा है।
दो पाहिया या चार पहिया वाहन चलाने के लिए परिवहन विभाग का टेस्ट पास करना जरूरी होता है। इसके बाद ही कोई व्यक्ति वाहन चलाने के योग्य माना जाता है। इसके लिए एक दिन में 120 स्लॉट लर्निंग के लिए होता है। इसमें पास होने के बाद ही परमानेंट लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक होता है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के पोर्टल पर परमानेंट लाइसेंस के लिए प्रति दिन सौ स्लॉट होते हैं। इसमें पास होने के बाद ही परिवहन विभाग डीएल जारी करता है। संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि साल में करीब 18 हजार लोग डीएल के लिए आवेदन करते हैं। इसके बाद उनका डीएल सेंट्रल डिस्पैच सिस्टम के जरिये घर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि लंबी प्रक्रिया होने के कारण 75 सौ के आसपास आवेदन लंबित हैं लेकिन विभाग आवेदन कर्ताओं को उनका डीएल जल्दी देने की कोशिश में है। बावजूद इसके अगले साल फरवरी तक का वक्त लग सकता है।

संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि डीएल की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर तय समय पर डीएल नहीं मिल पाया है तो 18001800152 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed