फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Waterlogging in the city due to monsoon rains

मानूसनी बारिश से शहर में जलभराव

Sun, 13 Jun 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to monsoon rains
बाराबंकी। मानसूनी बारिश से शहर में कई स्थानों पर भारी जलभराव हो गया। पहली मानसूनी बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। सड़कों और मोहल्लों को जाने वाले मार्गों पर पानी भर जाने की वजह से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं पूरे दिन हुई रुक-रुककर हुई बारिश से सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा और लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। इस बारिश से जहां मेंथा की फसल को काफी नुकसान हुआ है वहीं अच्छी बारिश होने से किसान धान की रोपाई की तैयारियों में तेजी के साथ जुट गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक होती रही। सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश हुई लेकिन शाम को काफी तेज बारिश होने से शहर में कई स्थानों पर भारी जलभराव हो गया। लखपेड़ाबाग से साहू जी स्कूल जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा माल गोदाम रोड, गुलिस्ताने-ए-शेर कॉलोनी, लखपेड़ाबाग चौराहे के पास, बाल विहार कॉलोनी, पल्हरी चौराहा, बड़ेल चौराहा, हैदरगढ़ मार्ग और सतरिख जाने वाले मार्गों पर पानी भर जाने से लोग काफी परेशान दिखे। वहीं जीआईसी मैदान और पुलिस लाइन में जलनिकासी न होने की वजह से बारिश का पानी भर गया।
लोगों का कहना है कि शहर के नालों की समय से साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। यदि समय से सफाई हो जाती तो जलभराव की समस्या से न जूझना पड़ता लेकिन नगर पालिका प्रशासन इसको लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। सामान्य गति से पूर्वी हवा चलने के आसार हैं।
कृषि विभाग के अनुसार रविवार को जिले में करीब दस मिमी. के आसपास बारिश हुई। यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक का है जबकि दिन में रिमझिम बारिश हुई लेकिन शाम को करीब एक घंटे तक काफी तेज बारिश हुई। इस बीच कितनी बारिश हुई इसका आंकड़ा विभाग के पास नहीं है।
किसानों का कहना है कि रविवार को भले ही बारिश रुक-रुककर हुई हो लेकिन अच्छी बारिश होने की वजह से धान की रोपाई के कार्यों में अब और तेजी आएगी। इसकी तैयारियों में किसान जुट गए हैं।
मेंथा की फसल की पेराई का कार्य जोरों पर चल रहा है कि इसी बीच हुई बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के लिए कैशक्रॉप बनी मेंथा की फसल के इस तरह से बर्बाद होने से उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह से तैयार हो गई थी, उसकी कटाई चल रही थी। जिन किसानों ने फसल की कटाई के बाद उसे खेतों में छोड़ दिया था उनको काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed