{"_id":"647f878bee3cb1dc730ddfa4","slug":"water-supply-stalled-for-20-hours-in-six-neighborhoods-barabanki-news-c-13-1-275483-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छह मोहल्लों में 20 घंटे ठप रही जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छह मोहल्लों में 20 घंटे ठप रही जलापूर्ति
Wed, 07 Jun 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज क्षेत्र में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। देवा रोड पर मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आसपास के छह मोहल्लों में करीब 20 घंटे तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वहीं मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे तक पूरे शहर को पानी की दिक्कत हुई। फिलहाल मरम्मत कराकर आपूर्ति तो शुरू करा दी गई है, लेकिन तमाम मोहल्लों में पानी प्रेशर से न आने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका नवाबगंज में देवा रोड पर आनंद भवन स्कूल के निकट सोमवार की सुबह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे पानी सड़क पर बहने लगा था और नेहरूनगर, अभयनगर, गांधीनगर, छोटी लाइन, बड़ी लाइन समेत छह मोहल्लों की पानी आपूर्ति ठप हो गई थी। शाम होते-होते नगर पालिका की जलकल टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण इसमें सफलता नहीं मिली।
इस पर मंगलवार सुबह फिर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। नगर पालिका के एई ओमप्रकाश राम, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा भी मौके पर पहुंचे। मरम्मत के लिए शहर के सभी ट्यूबवेल बंद करा दिए गए और पानी निकलने के बाद पाइप लाइन दुरुस्त कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में करीब चार घंटे लग गए, जिससे पूरे शहर में पानी का संकट बना रहा। इसके अलावा लखपेड़ाबाग, अभय नगर, छाया चौराहा समेत अन्य तमाम मोहल्लों में पानी का प्रेशर कम आ रहा है, जिससे छतों पर रखी टंकियां भरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
बिना सूचना गैस पाइप बिछाने से बढ़ी समस्या
नगर पालिका के जलकल विभाग के एई ओमप्रकाश राम ने बताया कि टोरंट कंपनी की ओर से कई मोहल्लों में गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन बिना सूचना के काम किए जाने के कारण समस्या बढ़ गई है। ईओ पवन कुमार ने बताया कि गैस कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की गई है। उनके साथ बैठक कर समस्या का निदान कराया जाएगा।