फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   water pipe line

शहर में पाइप लाइन फटी, 50 हजार आबादी पर पानी का संकट

Thu, 23 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
water pipe line
बाराबंकी। एक निजी टेलीफोन कंपनी की अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए हो रही खोदाई के चलते शहर में नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइन मंगलवार रात फट गई। इससे पांच मोहल्लों की करीब 50 हजार की आबादी के सामने पानी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार सुबह नगर पालिका की टीम ने पाइप लाइन सही करने का काम शुरू किया है और रात तक इसे सही करने की बात कही जा रही है। मगर इसके चलते सुबह व शाम के समय घरेलू काम प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अयोध्या नगर के पास अयोध्या हाईवे पर एक निजी टेलीफोन कंपनी की अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए खोदाई का कार्य चल रहा है। इसके चलते मंगलवार रात पेयजल लाइन फट गई। इससे इस इलाके के अयोध्या नगर, दीनदयाल नगर, हजाराबाग, आजादनगर, विजय नगर मोहल्ले प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह नगर पालिका की टीम ने खोदाई कर लीकेज दुरुस्त करने का काम शुरू किया लेकिन शाम तक इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका था। इसके चलते इस इलाके में करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित है। पेयजल लाइन कटने के चलते सुबह और शाम जब घरों में पानी नहीं पहुंचा तो लोगों की दिनचर्या व घरेलू काम भी प्रभावित हुए।
यही नहीं इन मोहल्लों में स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। देर रात तक कटी लाइन सही नहीं होने से इन मोहल्लों की समस्या बरकरार थी। लाइन फटने से हाईवे पर भी पानी भर गया है। जिससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग द्वारा जल्द ही लाइन सही करवाने के साथ इसे शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
केबल डालने की खोदाई में होती है मनमानी
शहर में इन दिनों जहां निजी टेलीफोन कंपनी की केबल लाइन बिछाने के लिए खोदाई चल रही है वहीं एक अंडरग्राउंड गैस कंपनी का काम भी हो रहा है। कहने को तो ये कंपनियां नगर पालिका प्रशासन से इस काम की अनुमति लेती है लेकिन खोदाई के दौरान इनके कर्मचारी मनमानी करते हैं। जिससे पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होती है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। कुछ मामलों में तो केस भी दर्ज हुए हैं लेकिन इसके बावजूद ऐसी समस्या लगातार आ रही है।

अयोध्या नगर के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। लाइन सही कराने के लिए टीम को लगाया गया है। वैसे ज्यादा इलाके प्रभावित नहीं हुए हैं। जल्द ही लाइन सही कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कराई जाएगी।
-पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed