फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   water level increase of saryu rever

खतरे के निशान के करीब पहुंचा सरयू का जलस्तर

Thu, 07 Jul 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
water level increase of saryu rever
रामनगर/ कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तराई से लोगों का पलायन और तेज हो गया है। बुधवार को नदी का जलस्तर कई गांव के पास आबादी की तरफ बढ़ने से लोगों में हड़कंप मचा गया है।
विज्ञापन

रामनगर तहसील क्षेत्र के तपेसिपाह, कोरियनपुरवा, मल्हनपुरवा गांव की ओर सरयू नदी का बहाव चल रहा है। इसमें तपेसिपाह के किसानों की जमीन नदी में समाने लगी है। वहीं कोरियनपुरवा गांव भी नदी के निशाने पर है। बुधवार को एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज एक मीटर दूर था।
विज्ञापन

वहीं जैनपुरवा के पारसनाथ यादव, विशेश्वर यादव ने कहा कि सरयू में जब बाढ़ अपने उग्र रूप में आती हैं तब अधिकारी आते हैं। इसके पहले कोई सुध लेने नहीं आता है। बाढ़ खंड के अधिकारी न ही स्थलीय निरीक्षण करते हैं और न ही कटान से बचाव के उपाय किए जाते हैं। इससे तराई के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के टेपरा, गोबराहा, कहारनपुरवा, भैरवकोल गांव के पास से नदी का पानी आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में हो रही कटान में कुछ कमी आई है लेकिन तराई के लोगों में दहशत का माहौल है। तराई के लोगों का आरोप है कि तहसील प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है और अभी तक सरकारी नाव तक का इंतजाम नहीं किया गया।

न ही बाढ़ चौकी भी नहीं बनाई गई है और न तो किसी अधिकारी ने गांव जाकर लोगों को बढ़ते जलस्तर के बारे में बताया है। तराई के लोगों का आरोप है कि गोबरहा के पास हो रही कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड द्वारा भरी गई बोरी अभी तक नदी में नहीं डाली गई है। इस बाबत बाढ़ खंड के जेई घनश्याम बाजपेई ने बताया कि जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है मगर अभी खतरे के निशान से नीचे है। जो काम बचा हुआ है उसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed