{"_id":"5ff4b4ec8ebc3e2e68092f21","slug":"warrant-issue-barabanki-news-lko558348763","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर हमले के दो आरोपियों के विरुद्ध वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता पर हमले के दो आरोपियों के विरुद्ध वारंट
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, उनके पुत्र पर हमला कर लूट करने वाले दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वारंट जारी किया। इस मामले के तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बीते 13 दिसम्बर की शाम एडवोकेट कौशल किशोर त्रिपाठी अपने अधिवक्ता पुत्र आकाश त्रिपाठी के साथ कार से शहर के मखदूमपुर की ओर जा रहे थे। तभी हैदरगढ़ रोड से मखदूमपुर की ओर मुड़ने पर अभियुक्तों ने उनकी कार रोक कर चेन लूट ली थी तथा विरोध करने पर मार पीटकर गंभीर चोट पहुंचायी थी तथा कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो आरोपी तरुण गुप्ता और विवेक उर्फ भोला अभी फरार बताये जाते हैं।
मामले के विवेचक शशिकांत सिंह ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नन्द कुमार की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया इन दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक न तो न्यायालय में समर्पण कर रहे हैं और न पुलिस की पकड़ में आ रहे हैं। विवेचक ने इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट की अदालत से याचना की, इस पर कोर्ट ने विस्तृत आदेश पारित कर दोनों फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश विवेचक को दिया है।