फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Warning of blacklisting the working organization

Barabanki News: कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की चेतावनी

Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Warning of blacklisting the working organization
फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसीलदार आवास के सामने अधूरी पड़ी सड़क के मामले में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने ईओ संध्या मिश्रा को निर्देशित किया कि दो दिन के अंदर कार्य शुरू न कराया जाए तो संस्था को काली सूची में डालने के साथ ही अन्य कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बताते चलें कि चार लाख 82 हजार रुपये की लागत से इंटरलाॅकिंग मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। ठेकेदार ने एक माह पहले सड़क में मिट्टी की पटाई कराई और बाक्सिंग बनाकर छोड़ दिया। इससे आवागमन में परेशानी होती है। कई बार कहने के बावजूद ठेकेदार ने काम नहीं शुरू कराया। एसडीएम ने कहा कि गुणवत्ता परक व समय से काम न करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed