{"_id":"64ea54ea3296548f6a0fe858","slug":"ward-boy-attempted-self-immolation-in-cmo-office-barabanki-news-c-315-1-brp1006-3404-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सीएमओ दफ्तर में वार्ड बाॅय ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सीएमओ दफ्तर में वार्ड बाॅय ने की आत्मदाह की कोशिश
Sun, 27 Aug 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वार्ड बाॅय पूर्व अधीक्षक पर चार लाख रुपये की रिश्वत लेने व मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर सीएमओ द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सीएमओ आफिस में आत्मदाह करने पहुंच गया। यहां कर्मचारियों ने उसका डीजल से भरा डिब्बा अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस वार्ड बाॅय को अपने साथ लेकर गई है। इसे लेकर सीएमओ आफिस में घंटों तक सनसनी का माहौल रहा।
हैदरगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकारामन में तैनात वार्ड बाॅय बद्री विशाल मिश्रा शनिवार की शाम करीब तीन बजे हाथ में डीजल भरा डिब्बा लेकर अचानक पहुंच गया। सीएमओ के कक्ष के बाहर पहुंचकर वह तेज आवाज में उत्पीड़न का आरोप लगाने लगा। वार्ड बाॅय मिश्रा ने बताया कि हैदरगढ़ सीएचसी पर तैनात रहे उनके एक रिश्तेदार की दो साल पहले त होने के बाद देयकों के भुगतान के लिए तत्कालीन अधीक्षक ने करीब चार लाख रुपये अपने बेटे के खाते में लिए थे। इसकी शिकायत लेकर वह बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अधीक्षक द्वारा लिए गए पैसों के भुगतान की प्रति सीएमओ को व्हाट्सएप पर भेजी थी मगर कार्रवाई की बजाय उल्टे उसी का तबादला टीकारामन से असंद्रा पीएचसी कर दिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अवधेश यादव समेत पूरा स्टाफ मौके पर जमा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बड़ेल चौकी इंचार्ज राजेश गुप्ता ने वार्डबाॅय शांत कराया और अपने साथ ले गए। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिकायत पर हुआ तबादला, आरोप मिथ्या : सीएमओ
सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि वार्ड बाॅय के संबंध में शिकायतें मिलने पर उसका तबादला किया गया है। उसने कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश करके सरकारी काम में बाधा डाली है। इसलिए कड़ी कार्रवाई के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जा रहा है। आरोप मिथ्या हैं।