{"_id":"fa08e6ca39c844ddc5f3a87ba198aad2","slug":"want-to-study-in-the-capital-s-minor-rape-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में पढ़ना चाहती है नाबालिग रेप पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में पढ़ना चाहती है नाबालिग रेप पीड़िता
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग रेप पीड़िता और उसका परिवार धीरे-धीरे ही सही अब मानसिक व सामाजिक दंश से उबर रहा है। बाराबंकी की रहने वाली पीड़िता के परिवार ने पिछला सब कुछ भुलाकर सुखद भविष्य की ओर पहला कदम मंगलवार को बढ़ाया। उसके पिता ने लखनऊ के बीएसए के यहां आवेदन किया है। नाबालिग के पिता की इच्छा है कि वह राजधानी में रहकर पढ़ाई करे।
आवेदन करने के बाद पिता के साथ आए उनके वकील किस्मत अली ने बताया कि बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए राजधानी के एक स्कूल में प्रवेश दिलाने का अनुरोध बीएसए से किया है। व्यस्तता के चलते बीएसए नहीं मिल सके, लेकिन एप्लीकेशन ले ली गई है।
पिता ने कहा कि, उम्मीद है कि नए साल में बच्ची के लिए नई शुरुआत होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने तीन नवंबर को जो फैसला सुनाया था, उसमें ये भी कहा था कि पीड़िता जहां चाहे, उसे एडमीशन मिलेगा।