{"_id":"6150b4568ebc3e0de90f727e","slug":"wall-collapses-woman-dies-after-being-crushed-barabanki-news-lko59740277","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम धौरमऊ में अचानक कच्ची दीवार गिर जाने से उसके पास लेटी महिला मलबे के नीचे दब गई। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरमऊ निवासी गोविंद की पत्नी कलावती रविवार शाम चार बजे अपने घर पर कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रही थी। बारिश से भीगी दीवार अचानक भरभरा कर महिला के ऊपर गिर गई।
दीवार गिरने से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया है। वहीं घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मौके पर प्रदान की और प्रशासन से आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया है।