फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

22 लाख वोटरों के लिए तय होंगे नए सिरे से बूथ

Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रशासन ने तैयारियों का खाका खींच लिया है। आयोग की नई गाइड लाइन के आधार पर नए बूथों के गठन की कार्रवाई शुरू हो गई है। जल्द ही नए मतदाताओं को जोड़ने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोविड को देखते हुए इस बार प्रत्येक बूथ अधिकतम 1200 मतदाताओं को ही निर्धारित रखने की तैयारी है। इसके चलते करीब 170 नए बूथों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं मतदाता सूची में 50 हजार नए वोटरों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अगले साल फरवरी-मार्च में निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव कराने को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना महामारी को देखते हुुए निर्वाचन आयोग ने इस बार एक बूथ पर 1200 मतदाताओं को वोट डालने के लिए निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एक बूथ पर अधिकतम 15 सौ वोटर निर्धारित थे। निर्वाचन विभाग ने जिले के एक आंशिक समेत कुल सात विधानसभाओं में नए सिरे से बूथों के निर्धारण को लेकर काम शुरू कर दिया है। कोविड के चलते इस बार विधानसभा चुनाव में 170 नए बूथ बढ़ सकते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 22 लाख 28 हजार 19 मतदाताओं ने 2656 बूथों पर वोट डाले थे। ऐसे में अब बूथों की संख्या 2826 तक पहुंच सकती है।
1 से 30 नवंबर के बीच होगा सूची का प्रकाशन
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी कर चुके या पूरी करने वाले युवाओं समेत करीब 50 हजार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। ऐसे में बूथ और वोटरों की संख्या बढ़ने ईवीएम की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके लिए 1 से 30 नवंबर के बीच मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन किया जाएगा। 5 जनवरी 2022 को अंतिम प्रकाशन होगा।

विधानसभावार मतदाता
कुर्सी (266)-- 3,73,090
रामनगर (267)-- 3,25,603
बाराबंकी (268)-- 3,80,767
जैदपुर (269)-- 3,88,068
दरियाबाद (270)-- 4,02,383
रुदौली आंशिक (271)-- 18,574
हैदरगढ़ (272)-- 3,39,534
कोविड को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा एक बूूथ पर 12 सौ वोटरों के निर्धारण के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इस बार करीब 170 नए बूथ बढ़ सकते हैं। इसे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-श्रीधर यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed