फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

निस्तारित की गई ढाई हजार से अधिक आपत्तियां

Sun, 24 Jan 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
voter list
हैदगरढ़ (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मिली ढाई हजार से अधिक आपत्तियों का निस्तारण किया गया। एक से अधिक स्थान पर नाम होने की शिकायत पर पंचायत की मतदाता सूची से नाम हटाया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण में नाम जोड़ने व हटाने को लेकर पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी बीते एक माह से जोड़तोड़ में लगे हैं। कई पंचायतों में इसको लेकर विवाद से गंभीर हालात पैदा हो गए थे। मतदाता सूची में सुधार के लिए तहसील के तीनों ब्लॉक से कुल 2565 आपत्तियां मिली थीं। इसमें सर्वाधिक 1318 सिद्धौर ब्लॉक से थीं। हैदरगढ़ से 620 व त्रिवेदीगंज से 627 शिकायतें वीआरसी कार्यालय पहुंची थीं।
विज्ञापन

दावे आपत्तियों के निस्तारण के दौरान तहसील में एसडीएम की मौजूदगी में दो पक्षों की भिड़ंत तथा पूर्व प्रधान पति की पिटाई के मामले से संवेदनशीलता को समझा जा सकता है। पलिया पंचायत मतदाता सूची के साथ हैदरगढ़ नगर पंचायत मतदाता सूची में नाम को लेकर आपत्ति पर शुरू हुआ विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। सिद्धौर के पडरावां पंचायत मतदाता सूची में नब्बे नाम बाहरी जोड़े जाने की शिकायत पर एसडीएम जितेंद्र कटियार ने गांव पहुंचकर दावे व आपत्तियों पर चर्चा की थी तथा मौके पर सूची में 42 नाम गलत होना स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजौवा में हरख व अन्य बाहरी गांव के नाम जोड़े जाने की शिकायत मिली थी। त्रिवेदीगंज के दहिला में रायबरेली जबकि मोहम्मदपुर में नाबालिगों के नाम मतदाता सूची में होने पर आपत्ति की गई। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन जिले पर हो गया है। देश में एक ही जगह से मतदाता बना जा सकता है। एक से अधिक स्थान पर नाम होने पर पंचायत की मतदाता सूची से नाम हटाने की सिफारिश की गई है।

ब्लॉकों तक नहीं पहुंची प्रकाशित मतदाता सूची
शुक्रवार को प्रकाशित मतदाता सूची ब्लॉकों तक नहीं पहुंच सकी है। हैदरगढ़ ब्लॉक में मतदाता सूची का प्रकाशन पर बीडीओ व एडीओ पंचायत एक दूसरे के पास सूची होने को कहकर लोगों को टालते रहे। एडीओ पंचायत विवेक शुक्ला ने कहा कि मतदाता सूची तहसील में होती है। ब्लॉक में आएगी तो दिखाई जाएगी। इस बारे में बीडीओ अनूप सिंह ने बताया कि सोमवार को ब्लॉक में मतदाता सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। ब्लॉक सिद्धौर व त्रिवेदीगंज में भी मतदाता सूची चौबीस घंटे बाद तक नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed