फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, फिर भी बढ़ेंगे नाम

Thu, 21 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। पंचायत की मतदाता सूची का आज अंतिम प्रकाशन होगा। इसको लेकर निर्वाचन कार्यालय में देर शाम तक मतदाता सूूची की फीडिंग का कार्य होता रहा। शुक्रवार को प्रकाशन के बाद इसे सभी ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों पर रखा जाएगा। जहां पर लोग अपना नाम देख सकेंगे। अगर किसी का नाम सूची में नहीं है या गलत है। तो उसे भी तहसील मुख्यालय पर प्रार्थना पत्र के साथ साक्ष्य देकर सूूची में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पुनरीक्षण के बाद लोगों से दावे और आपत्तियां लेने के बाद तहसीलवार मतदाता सूची में बढ़े, घटे और संशोधित हुए नामों की फीडिंग पंचायत के निर्वाचन कार्यालय में की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय समय के अनुसार शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फीडिंग का कार्य गुरुवार की देर शाम तक होता है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उसे जिले के पंद्रह ब्लॉक और छह तहसील मुख्यालयों पर रखवाया जाएगा। यहां से लोग अपने ग्राम पंचायत की सूची में नाम व पता देख सकेंगे। इसके लिए ब्लॉक व तहसील मुख्यालय पर एक पटल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटा है नाम तो तहसील में दें प्रार्थना पत्र
अंतिम प्रकाशन के बाद अगर मतदाता सूची में किसी पात्र का नाम नहीं है या गलत है। तो घबराने की जरूरत नहीं है। वह साक्ष्य के साथ अपने तहसील मुख्यालय पर जाकर शिकायती पत्र दे सकता है। जांच में शिकायत सही मिलने पर उसका नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा।
22 लाख तक पहुंच सकते हैं वोटर
पिछले पंचायत चुनाव में 21 लाख 44 हजार 555 मतदाता थे। इस बार पांच ग्राम पंचायतें कटने के बाद भी मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार करीब 55 से 60 हजार तक मतदाता बढ़ सके हैं।

पंचायत की मतदाता सूची का शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद भी अगर किसी पात्र का नाम नहीं है तो वह तहसील पर शिकायती पत्र दे सकता है। नाम शामिल किया जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed