फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Voltage problems due to low capacity transformer

Barabanki News: कम क्षमता के ट्रांसफार्मर से वोल्टेज की समस्या

Fri, 22 May 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 22 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Voltage problems due to low capacity transformer
रामनगर। सूरतगंज बिजली सब स्टेशन से जुड़े मधवा जलालपुर गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। यहां 10 केवीए के दो ट्रांसफार्मर से करीब 40 कनेक्शन जुड़े हैं, जिससे कम वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

गर्मी और तपिश के बीच उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। उनके घरों में बल्ब जुगनू की तरह जलते हैं और पंखे-कूलर भी नहीं चल पाते हैं। बिजली होने पर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या करीब चार सालों से निरंतर बनी है।
विज्ञापन

ठंडी में वोल्टेज ठीक रहता है, पर गर्मी आते ही बिजली कटौती व कम वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। शिकायत के लिए फोन करने पर बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। रात में अधिकतर विद्युत कर्मियों के फोन बंद मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी उपभोक्ताओं ने एक्सईएन पावर कॉरपोरेशन को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों की कार्रवाई केवल पत्राचार तक सीमित रह गई। अधिशासी अभियंता पावर कॉरपोरेशन हरिपाल सिंह ने कम वोल्टेज की समस्या स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इसकी क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed