{"_id":"68094ac67920eb37e80c2945","slug":"villagers-protest-against-power-cuts-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137873-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Thu, 24 Apr 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हैदरगढ़ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। बड़वल में नया उपकेंद्र बनाने की मांग की। प्रधान शनी वर्मा, कांति वर्मा, रामराज वर्मा व सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि बिजली के जर्जर तार व उपकेंद्र की कम क्षमता के कारण अक्सर खराबी आने से कटौती की जाती है।
बड़वल व आसपास के गांवों के लोग गर्मी में परेशान हैं जबकि 11 जुलाई 2023 को बड़वल में नया पॉवर सबस्टेशन बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिली थी। एक साल पहले ग्रामीणों ने मनोधरपुर से नरदही तक जर्जर तार एवं पोल बदलने के लिए ज्ञापन सौंपा था। आधा-अधूरा कार्य कराया गया। बड़वल चौराहे के दुकानदार भी बिजली की बदहाली से परेशान हैं। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने समाधान कराने का आश्वासन दिया।