{"_id":"640a360e7e12f06ebf0063a4","slug":"villagers-angry-due-to-change-of-tractor-in-police-station-barabanki-news-c-13-1-120233-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: थाने में ट्रैक्टर बदलने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: थाने में ट्रैक्टर बदलने से भड़के ग्रामीण
Fri, 10 Mar 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। कहावत है कि पुलिस रस्सी को भी सांप बना देती है। कुछ ऐसा ही मोहम्मदपुर खाला थाने में हुआ। जिस ट्रैक्टर से युवक की जान गई, उसे पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले आई थी। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को युवक का शव पहुंचा तो उस ट्रैक्टर की जगह दूसरा ट्रैक्टर खड़ा पाया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहम्मदपुर खाला में सड़क पर शव रखकर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया।
मोहम्मदपुर खाला में सोमवार को सड़क पार कर रहे यहीं के निवासी संदीप कुमार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया था। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस उस ट्रैक्टर को पकड़कर थाने ले आई। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव मंगलवार को पहुंचा तो ग्रामीणों ने थाने में दूसरा ट्रैक्टर खड़ा पाया। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने के पास शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद शव को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू हो गया।
ग्रामीणों की मांग थी कि प्रभारी निरीक्षक को जल्द हटाया जाए। इस दौरान पुलिस पहले वाला ट्रैक्टर फिर ले आई। आनन-फानन मौके पर सीओ रघुवीर सिंह व अन्य थाने की फोर्स भी आ गई। सीओ ने ग्रामीणों और परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले की जांच वह स्वयं करेंगे और दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कहा कि इसकी विवेचना फतेहपुर के कोतवाल करेंगे। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर में जिस ट्रैक्टर का उल्लेख किया गया था। पुलिस उसे ही पकड़ लाई थी। मामले की जांच करवाई जा रही है।