फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Video of delivery was made, nurse-ANM fight, ruckus

Barabanki News: प्रसव का वीडियो बनाया, नर्स-एएनएम में मारपीट, हंगामा

Wed, 09 Aug 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Video of delivery was made, nurse-ANM fight, ruckus
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में एक प्रसूता का वीडियो बनाने पर बवाल हो गया। इतना ही नहीं प्रसव कक्ष के अंदर ही एएनएम व स्टाफ नर्स में हंगामा व मारपीट हुई। इस दौरान प्रसूता का इलाज ठप रहा और मरीज व तीमारदार तमाशबीन बने रहे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर में तैनात स्टाफ नर्स सरला देवी व एएनएम रेनू सैनी तैनात हैं। रविवार को क्षेत्र के एक गांव से प्रसूता पीएचसी पहुंची थी। उसे प्रसव कक्ष में ले जाया गया। इसी दौरान वहां एएनएम रेनू पहुंचीं। कुछ ही देर में शोरगुल व हंगामा शुरु हो गया। कुछ देर के लिए प्रसूता की देखरेख बंद हो गई।
विज्ञापन



नर्स सरला का कहना था कि एएनएम रेनू ने अपने मोबाइल फोन से प्रसव कक्ष में निर्वस्त्र प्रसूता का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं, एएनएम रेनू का कहना है कि वह प्रसूता काे देखने के लिए गई थी। इस दौरान नर्स सरला ने उनसे अभद्रता की। जातिसूचक शब्द कहे। इसे लेकर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और अस्पताल में हंगामा खड़ा हाे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दोनों ने सफदरगंज थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पीएचसी के प्रभारी डॉ. जगदीश कुमार ने बकाया घटना के वक्त वे अवकाश पर थे।




एएनएम का ट्रांसफर, जांच के आदेश
इस प्रकरण से विभाग की किरकिरी होते देख सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने एएनएम रेनू का ट्रांसफर कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि आराेपी एएनएम द्वारा पिछले साल पीएचसी उधौली में तैनाती के दौरान भी एएनएम द्वारा एक नर्स से विवाद किया गया था। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए और एएनएम रेनू को सिरौलीगौसपुर से अटैच करते हुए रामपुर कटरा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed