{"_id":"58a1fabf4f1c1b9a3dd83ee9","slug":"veterans-meetings-change-the-environment-of-the-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों की सभाएं बदलेंगी सियासी माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों की सभाएं बदलेंगी सियासी माहौल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
जैदपुर में राहुल गांधी की सभा को लेकर स्थल का निरीक्षण करती एसपीजी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रमुख दलों के दिग्गजों का जमावड़ा बाराबंकी में होना तय हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी और ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व बसपा प्रमुख मायावती 15,16 व 17 को जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
सपा के गढ़ में सभी दिग्गजों की सभाएं चुनाव में क्या गुल खिला पाएंगी इस पर सबकी निगाहें लग गई हैं। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के लिए दिग्गजों की रैली चुनौती बनी हुई हैं। एक साथ पड़ने वाले सभी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई है।
19 फरवरी को जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा जिसके लिए सभी राजनीतिक दल वोट पाने की जुगत लगा रहे हैं। 15 फरवरी को जैदपुर में आयोजित कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा होनी है।
विज्ञापन
राहुल के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जैदपुर स्थित जनसभा स्थल पर एसपीजी टीम ने पहुंचकर सुरक्षा आदि का जायजा लिया। इसके साथ ही 15 को ही पूर्व सीएम व बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली भी शहर में बड़ेल के पास होना है।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इसी दिन हैदरगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 16 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी व 17 को प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव जिले में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सभी नेताओं की जनसभा स्थलों का जायजा लिया गया है। कहा प्रत्येक जगह पर पुलिस की सख्त सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है।
3 बजे पहुंचेंगे मोदी 4.30 पर होंगे वापस
पीएम नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को जिले में तीन बजे पहुंचेंगे। यहां पीएम करीब डेढ़ घंटे तक रूकेेंगे इसके बाद 4.30 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।