फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Verification of ration cards will be start again

नए सिरे से होगा राशन कार्डों का सत्यापन

Mon, 17 Apr 2017 11:22 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 17 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Verification of ration cards will be start again
राशन वितरण में हो रही धांधली में योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पूर्व में जारी राशन कार्डों को वापस लेनेे और नए सिरे से राशन कार्डधारकों (वास्तविक पात्रों) का सत्यापन कराने का आदेश दिया है। जिले में करीब चार लाख से ज्यादा लोगों में पूर्व सीएम की फोटोयुक्त राशन कार्डों को बांट दिया गया था, इन्हें वापस लिया जा रहा है। अब तक करीब 80 हजार राशन कार्ड जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार वितरण कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पूर्व में जारी किए गए राशन कार्डों को वापस लेने तथा नए सिरे से राशन कार्डधारकों (वास्तविक पात्रों) का सत्यापन किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सत्यापन का कार्य लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारियों से नहीं लिया जाएगा। इसके लिए किसी स्वयं सेवी या निजी संस्था का सहयोग लिया जा सकता है।
विज्ञापन


सीएम की सख्ती का असर जिले की फतेहपुर तहसील में दिखाई देनेे लगा है। यहां पर वितरण तिथि के दौरान राशन का वितरण 12 रुपये प्रति यूनिट पात्र गृहस्थी तथा 85 रुपये में अन्त्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो राशन दिया गया। इस तहसील के ज्यादातर कोटेदारों ने इसी दर के हिसाब से राशन का वितरण किया है। लेकिन कुछ कोटेदार अभी भी ऐसे हैं जो मनमानी दर पर राशन का वितरण कर रहे हैं और यह विभागीय अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed