{"_id":"67200054263be34c980f6bc5","slug":"vehicles-will-not-go-to-the-market-from-today-barabanki-news-c-315-1-brp1006-127140-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आज से बाजार में नहीं जाएंगे वाहन, ड्रोन से निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आज से बाजार में नहीं जाएंगे वाहन, ड्रोन से निगरानी शुरू
Tue, 29 Oct 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को शहर बाजार में नेबलेट से धनोखर जाने वाले मार्ग पर लगा जाम। संवाद
बाराबंकी। अगर आप त्योहार के मौके पर शहर की बाजारों में खरीदारी करने जा रहे है तो वाहन लेकर मत जाएं। अगर जाएं तो उसे सुरक्षित जगह पर खड़ी कर पैदल ही बाजार में घुसें क्योंकि जाम लग रहा है। इसे देखते हुए मंगलवार से दिवाली तक शहर की मुख्य बाजार में ई रिक्शा व अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार नाका सतरिख, निबलेट तिराहा, श्री नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर बैरियर पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बाजार में महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेंगी। उधर, भीड़-भाड़ वाली जगहों की ड्रोन से निगरानी शुरू हो गई है।
सोमवार को घंटाघर, धनोखर चौराहा, नेबलेट तिराहा, छाया चौराहा, पटेल तिराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा, नाका सतरिख, पल्हरी चौराहा, प्रमुख मार्गों व बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन से निगरानी जारी रही। शाम को पुलिसबल ने शहर में पैदल मार्च किया।