फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vehicle checking

साइलेंसर बदलने वाले 10 बुलेट पर एक लाख का चालान, एक सीज

Fri, 06 Aug 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
vehicle checking
बाराबंकी। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों में ध्वनि प्रदूषण की जांच करने के लिए अभियान चलाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ की टीम ने बुलेट के आवाज की जांच की। इस दौरान प्रवर्तन दल ने मानक से अधिक आवाज मिलने पर 10 बुलेट का चालान किया गया और एक बुलेट सीज कर दी।
विज्ञापन

शहर में पटेल तिराहे पर एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम की अगुवाई में वाहनों की आवाज मापने के लिए दो पहिया वाहनों की जांच ध्वनि मापक यंत्र से हुई। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गोमती नगर लखनऊ के अधिकारियों ने वाइस मॉनिटरिंग डिवाइस से 25 बुलेट की जांच की। इस दौरान 10 बुलेट ऐसी मिली जिनके साइलेंसर बदल गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा तेज आवाज के हॉर्न भी लगा रखे थे। टीम ने 10 बुलेट पर दस-दस हजार रुपये का चालान कर दिया। वहीं कागजात में कमी पाए जाने पर एक बुलेट सीज कर दी। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा। वायु और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साइलेंसर बदलने वाले 10 बुलेट पर एक लाख रुपये का चालान किया गया है। कागजात में खामियां पाए जाने पर एक बुलेट को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि दो पहिया वाहन बुलेट में कंपनी की तरफ से लगाए गए साइलेंसर को हटाकर तेज व भयानक आवाज वाले साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ध्वनि प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मौके पर माल कर अधिकारी उमाशंकर, लखनऊ से वैज्ञानिक सहायक अनिल कुमार वर्मा, अनुश्रवण सहायक अंकुर गौतम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अवनीश सिंह मौजूद रहे।
खतरनाक है साइलेंसर की हाई फ्रीक्वेंसी ध्वनि
ज्यादातर लोग बाइक का मूल साइलेंसर निकालकर उसके स्थान पर दूसरा साइलेंसर लगा कर चल रहे हैं। साइलेंसर बदलने के बाद इसकी आवाज बाइक की गति बढ़ने के साथ बदलती रहती है। ये बाइक सड़क पर दौड़ती हैं तो हाई फ्रीक्वेंसी ध्वनि होती है जो कानों में चुभती है। कुछ में गति तेज करने पर अधिक तेज ध्वनि होती है। यह आवाज से हृदय रोगियों के लिए खतरनाक है।

चेकिंग में 24 वाहनों का चालान, तीन बस सीज
मोहम्मदपुर चौकी, टोल प्लाजा के समीप एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम विरुद्ध तरीके से अवैध कागजात के साथ वाहन पकड़े गए। जिसमें 14 बस और 10 ट्रकों का चालान किया गया और तीन बस सीज कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed