फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vedam shines in Taekwondo, clinches 14 medals including five golds.

Barabanki News: ताइक्वांडो में वेदम् का डंका, पांच गोल्ड सहित 14 पदकों पर कब्जा

Tue, 28 Jul 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 28 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Vedam shines in Taekwondo, clinches 14 medals including five golds.
ताइक्वांडो में वेदम् का डंका, पांच गोल्ड सहित 14 पदकों पर कब्जा
बाराबंकी। अयोध्या रोड स्थित वेदम् वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रविवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रथम लखनऊ जनपद ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो समिति एवं इंडिया ताइक्वांडो से संबद्ध एलीट ताइक्वांडो अकादमी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में मैदान में उतरे स्कूल के सभी 14 विद्यार्थियों ने पदक हासिल कर शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के अध्यक्ष डॉ. रजत आदित्य दीक्षित भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कड़े मुकाबलों के बीच कक्षा तीन के श्रेयश, कक्षा चार के आयांश और अमित चौरसिया, कक्षा पांच के कीयान गुप्ता, कक्षा छह के आरव ए. वर्मा और कक्षा आठ के आर्यन सिंह ने विरोधी खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड) अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कक्षा तीन की इजहान राफेन, कक्षा चार के आराध्या पटेल, कक्षा पांच के अगम वशिष्ठ और शन्विका गुप्ता, कक्षा सात के फाज ने रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया। इसके अलावा कक्षा तीन की ईशा पटेल, आयशा सैनी और कक्षा चार के सिद्धि जायसवाल व काव्या कृष्णा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) जीता।

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक जीत में खेल प्रशिक्षक आकर्षित सक्सेना की स्कूल प्रशासन ने सराहना की। इस सफलता पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विद्यालय के निदेशक शिवकुमार पाण्डेय ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व, संयम और चरित्र निर्माण का सर्वोत्तम साधन हैं। प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी चतुर्वेदी ने कहा कि यह सफलता बच्चों के अथक परिश्रम, कोच के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

ताइक्वांडो में वेदम् का डंका, पांच गोल्ड सहित 14 पदकों पर कब्जा

ताइक्वांडो में वेदम् का डंका, पांच गोल्ड सहित 14 पदकों पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed