{"_id":"67704c9a1da39ce2e20c4e84","slug":"varanasi-gorakhpur-ayodhya-and-basti-in-semi-finals-barabanki-news-c-315-1-brp1005-130609-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या व बस्ती सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या व बस्ती सेमीफाइनल में
Sun, 29 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में 16 मैच खेले गए। गोरखपुर, सहारनुपर, वाराणसी, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती और प्रयागराज मंडल ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में चार मैच खेले गए। जीत दर्ज कर वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या व बस्ती ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल के लिए पहला मैच वाराणसी और अलीगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। वाराणसी मंडल ने 16-05 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच गोरखपुर और सहारनपुर मंडल के बीच हुआ। सहारनपुर की ओर से कषिका ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए आठ गोल किए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकीं। गोरखपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 26-12 से जीत लिया।
तीसरा मैच अयोध्या और आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गा। एकतरफा मुकाबले में अयोध्या ने 16-03 से जीत दर्ज की। चौथा मैच बस्ती मंडल और प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया। दोनों ही टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। बस्ती की ओर से सुनीता ने सबसे अधिक दस गोल किए। बस्ती की टीम ने 24-20 से जीत दर्ज की।