{"_id":"65624f1ffd74a2c8750b66e9","slug":"van-overturned-several-times-grandmother-and-grandson-died-barabanki-news-c-315-1-brp1006-8743-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कई बार पलटी वैन, नानी-नाती की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कई बार पलटी वैन, नानी-नाती की मौत, सात घायल
Sun, 26 Nov 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात करीब दो बजे शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलटती चली गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर नौ घायलों को बाहर निकला। इस हादसे में नानी व नाती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी असमा (55) अपनी पुत्री महसर जहां (35), नाती अयान (10) के अलावा भाई के सलीम (54), सलीम की चार पुत्रियाें साइका (18), रेशमा (16), अल्फिया (15), जोया (17) के साथ शुक्रवार को लखनऊ में अपनी भांजी की शादी में गई थीं। वैन परिवार का ही युवक राशिद चला रहा था। देर रात सभी लोग वैन में सवार होकर वापस फतेहपुर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में बड्डूपुर से फतेहपुर मार्ग पर बतिया गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलटती चली गई।
हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सभी कार के अंदर फंसे कराह रहे हैं। पुलिस ने आनन-फानन कार के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आसमा व अयान को मृत घोषित कर दिया। वही साइका, रेशमा, अल्फिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि वैन चालक राशिद, जोया व सलीम काे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर रामनरेश ने बताया कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। मृतक व घायल एक ही परिवार के हैं। उन्होंने केस नहीं दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
बड्डूपुर (बाराबंकी)। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। जुखौर पुरवा गांव निवासी अनिल कुमार (23) अपने साथी विजय कुमार शुक्रवार की देर शाम बाइक से रीवा सींवा बाजार से घर वापस जा रहे थे। अनिल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इस दौरान इंदिरा नहर के जुखौर पुरवा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन सिर में गहरी चोट आने के कारण कुछ ही देर में अनिल की मौत हो गई।
बोलेरो की टक्कर से आजमगढ़ की छात्रा की मौत
बाराबंकी। अयोध्या लखनऊ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में आजमगढ़ जिले की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी श्याम जायसवाल की पुत्री दिव्या जायसवाल (23) एक साल से लखनऊ में हॉस्टल में रहकर कपूरथला में कोचिंग करती थी। शनिवार सुबह अयोध्या लखनऊ हाईवे पर लखनऊ जिले की सीमा में गोयल अपार्टमेंट के पास किसी काम से पैदल जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार एक बोलेरो उसे टक्कर मार कर भाग गई। आनन-फानन उसे सफेदाबाद के हिंद अस्पताल लाया गया जहां मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।