फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccine

वैक्सीन लगवाने को लगी लाइनें, सोशल डिस्टेंसिंग भूले

Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
vaccine
बाराबंकी। पंजीकरण व्यवस्था में किए गए बदलाव के बाद वृहस्पतिवार को टीकाकरण कराने के लिए लोगों की केंद्रों पर लाइन लग गई। इस दौरान लोग एक दूसरे से सट कर खड़े दिखाई दिए। लोग यह भूल गए कि कोरोना का संक्रमण चरम पर है उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टीका लगवाना है लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर इसका अनुपालन होता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहले पंजीकरण कराने के बाद ही वैक्सीन लगाए जाने का आदेश शासन स्तर से जारी हुआ था। अमर उजाला ने इसको लेकर खबर भी प्रकाशित की थी जिसमें लिखा था कि पंजीकरण में बदलाव से पहले दिन ही व्यवस्था धड़ाम हो गई और केंद्रों पर टीका लगवाने वाले लोग भटकते दिखाई दिए। शासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए व्यवस्था में फिर बदलाव कर दिया है और पहले जैसी व्यवस्था को ही लागू कर दिया है। जिसका वृहस्पतिवार को साफ असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से लेकर अन्य टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइनें लगी हुई थी। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना पूरी तरह से भूल गए जबकि कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। टीका भले ही कोरोना से बचाव के लिए लगवाया जा रहा हो लेकिन इस दौरान बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर वृहस्पतिवार को पूर्व व्यवस्था के तहत टीके लगाए गए जिसकी वजह से ज्यादातर केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed