फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

टीकाकरण में भारी पड़ रही कर्मियों की मनमानी

Fri, 14 Jan 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
vaccination
देवा (बाराबंकी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में कोविड टीकाकरण के कार्य में लगे कर्मचारी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। टीकाकरण करने वाली नर्स मनमाने तरीके से घंटों कक्ष छोड़कर नदारद रहती हैं। जिससे टीका लगवाने आए लोग इधर-उधर भटकते रहते हैं लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीएचसी के वैक्सीनेशन कक्ष में इनदिनों कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पीआरवी 112 में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश यादव जब टीकाकरण कराने पीएचसी पहुंचे। तो टीका लगाने वाला कक्ष खाली पड़ा था। वहां पर तैनात नर्स लापता थीं। घंटों इंतजार करने के बाद शाम को 4:16 बजे नर्स का आगमन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने वहां मौजूद टीकाकरण कराने आए लोगों को यह कहकर बैरंग वापस कर दिया कहा कि चार बज चुका है अब टीकाकरण नहीं हो पाएगा। स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाह कार्यशैली से आहत लोग व्यवस्था को कोसते हुए अपने घर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जब टीकाकरण करने वाली नर्स से पूछा गया। तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं और कल आइयेगा कहकर चली गईं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

टीकाकरण कराने की अपील
हैदरगढ़। सार्वजनिक विद्यालय इंटर कॉलेज में कोविड टीकाकरण के लिए शिविर लगाया जा रहा है। प्रधानाचार्य ने 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंच वैक्सीन लगवाने की अपील की है। बृहस्पतिवार को कॉलेज में कोरोना से बचाव के लिए शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीन लगाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed