फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

1200 कर्मियों को लगाई गई बूस्टर डोज

Wed, 12 Jan 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज लगाए जाने का कार्य तेज हो गया है। मंगलवार को करीब 1200 कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई गई। इसी बीच जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, एसपी और एडीएम ने खुद को बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है जिले में प्रतिदिन भारी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। ऐसे में हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्करों को संक्रमण से बचाने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। शासन से जारी आदेश के बाद ऐसे कर्मियों को बूस्टर डोज लगाने का कार्य शुरू किया गया है। मंगलवार को जिले में करीब 1200 कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन

इसी बीच जिला अस्पताल पहुंचे डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी अनुराग वत्स और एडीएम राकेश कुमार सिंह को बूस्टर डोज लगाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संक्रमण से बचाव का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका टीकाकरण ही है। इसलिए सभी कर्मियों से अपील की जाती है कि वह प्री-कॉसन डोज जरूर लें। इसमें लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैैं। इस दौरान केंद्रों पर आए करीब 107 बुजुर्गों को भी प्री-कॉसन डोज दी गई। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को जिले में करीब 1200 कर्मियों को कोविड का टीका लगाया गया। इसके अलावा करीब 24 हजार 300 किशोरों और वयस्कों को कोरोना का टीका लगाया गया है। कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका टीकाकरण ही है।
नौ हजार किशोरों को लगाए गए टीके
15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर में बनाए गए 351 केंद्रों के माध्यम से करीब नौ हजार किशोर-किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान टीका लगवाने के लिए कई केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी रही।
वहीं 18 प्लस के करीब 15 हजार 300 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक पहली और दूसरी डोज नहीं ली है उनसे अपील की जाती है कि वह निकट के केंद्र पर पहुंच टीका जरूर लगवा लें।
दो सौ छात्र-छात्राओं को लगा टीका
कोटवाधाम। दरियाबाद सीएचसी की टीम ने मंगलवार को खजुरी स्थित भक्त दलगजन इंटर कॉलेज पहुंचे यहां पर पढ़ रहे दो सौ छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका लगाया। एएनम उर्मिला मौर्या ने पहले दिन 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया। इस मौके पर प्रबंधक दीपक सिंह, अंकुर सिंह, प्राचार्य एकनाथ मणि त्रिपाठी आदि ौजूद रहे।
डीएम ने सीएमओ को दिए निर्देश
जैदपुर। मंगलवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने इंटर कॉलेजों में छात्राओं को लगाई जा रही वैक्सीन का हाल देखा। इस दौरान नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज में वैक्सीन लगाने के लिए छात्राओं की लंबी लगी देख डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने प्रधानाचार्य से बच्चों की संख्या पूछी। सीएमओ को वहीं से फोन लगाकर तत्काल एक और टीम वैक्सीन लगाने के लिए कॉलेज में भेजने के आदेश दिए। वहीं द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज में छात्रों को लगाई जा रही वैक्सीन का भी हाल जाना।

सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण
बाराबंकी। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने मंगलवार को सीएचसी देवा का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद मिले। चिकित्सकों को कोविड नियमों का पालन करते हुए मरीज देखने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक को कोविड टीकाकरण में और तेजी लाने को कहा। इसके बाद जैदपुर के नूरमोहम्मद इंटर कॉलेज पहुंच टीकाकरण का हाल जाना। सीएचसी अधीक्षक सतरिख डॉ. सुनील जायसवाल को टीकाकरण में और तेजी लाने के आदेश दिए। वहीं सोहावल केंद्र पर चल रहे टीकाकरण का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed