फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

टीकाकरण को लेकर पूरे दिन केंद्रों पर मची रही मारामारी

Wed, 01 Sep 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर मारामारी मची हुई है। केंद्रों पर जुट रही लोगों की भारी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिससे केंद्रों पर तैनात कर्मियों के साथ ही यहां पर आने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग इस समस्या को दूर नहीं कर पा रहा है। कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने की वजह से दोपहर बाद टीकाकरण का कार्य बंद हो गया।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोग खुद को टीका लगवाने के लिए प्रयासरत हैं। इसको लेकर केंद्रों पर भारी भीड़ जुट रही है। मंगलवार को टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही लोगों को लाइन लग गई। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लोग पहले टीका लगवाने के लिए एक दूसरे से ही भिड़ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि चहेतों और पहुंच वालों को पहले टीका लगा दिया जाता है, जबकि हम लोगों के लाइन में लगे रहने के बाद भी टीका नहीं लग पा रहा है। केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो गए हैं। जिसकी वजह से जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रामसेवक इंटर कॉलेज समेत अन्य कई केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर पूरे दिन मारामारी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन विभाग इस समस्या का स्थाई हल नहीं निकाल पा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ जुटने से दिक्कतें हो रही हैं। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वह धैर्य दिखाएं। केंद्रों से वैक्सीन खत्म होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed