{"_id":"612937ae8ebc3e79c006ae2d","slug":"vaccination-barabanki-news-lko5930433128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान चलाकर 45 हजार को लगाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान चलाकर 45 हजार को लगाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। टीकाकरण को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ रही। भीड़ इतनी ज्यादा थी इसे संभालने में पुलिस कर्मियों को भी पसीना छूट गया। केंद्रों पर पहले टीका लगवाने के लिए लोगों के बीच मारामारी मची रही। विभाग का दावा है कि इस दौरान शाम तक करीब 45 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं कई स्थानों पर भारी भीड़ के चलते टीका लगाने का कार्य देरशाम तक चलता रहा।
शासन के आदेश पर शुक्रवार को जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इसके लिए जिले भर में 167 केंद्र बनाए गए और इन पर 315 टीमों का लगाया गया। ताकि केंद्रों पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अभियान पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए। इसके बाद भी केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई।
हर कोई पहले टीका लगवाने के लिए परेशान था। वहीं जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रामसेवक इंटर कॉलेज, बडडूपुर, फतेहपुर, घुंघटेर, देवा समेत कई स्थानों पर लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई भीड़ को संभालने में पुलिस को भी पसीना छूट गया। एक तरफ पुलिस लोगों को लाइन में खड़ा करती तो दूसरी ओर लोग लाइन तोड़कर फिर से इधर-उधर हो जाते। वहीं आपस में विवाद कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर लाइन में लगाया। कई स्थानों पर तो लाइन में लगे लोग पहले टीका लगवाने के लिए आपस में ही भिड़े जा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं सतरिख के इब्राहिमाबाद और गोबरहा टीकाकरण समेत कई केंद्रों पर विवाद होने लगा और टीका लगवाने के लिए आए लोग टीकाकरण कर रही टीम से ही भिड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
सूचना पर पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह, डॉ. नितिन खन्ना और डॉ. आफताब ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश पर चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान के तहत जिले भर में करीब 45 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। नोडल अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहकर केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।