{"_id":"611ab87a8ebc3e42b0177fd0","slug":"vaccination-barabanki-news-lko5915482193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर मची रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर मची रही मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन को लेकर उपजा संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी टीका लगवाने के लिए ज्यादातर बूथों पर मारामारी मची रही। लेकिन दोपहर बाद कई स्थानों पर वैक्सीन खत्म हो गई जिससे यहां पर लाइन में लगे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
कोरोना का टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। लेकिन वैक्सीन की कमी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से ज्यादा समय से यह समस्या बनी हुई है लेकिन विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
इससे बूथों पर टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों को उस समय परेशानी होती है। जब घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें बिना टीका लगवाए ही निराश होकर लौटना पड़ता है। सबसे खराब स्थिति जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की होती जा रही है। यहां पर आए दिन दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
सोमवार को एक बार फिर वैक्सीन खत्म हो गई जिससे यहां पर सुबह से लाइन में लगे लोग उस समय उग्र हो गए। जब ये बताया गया कि वैक्सीन खत्म हो गई है, अब कल ही लग पाएगी। इतना सुनते ही लोग भड़क उठे। लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह से स्थिति को संभाल लिया और नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि वैक्सीन की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।