फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

एएनएम को बंधक बना, वैक्सीन छीनने का प्रयास

Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
vaccination
फतेहपुर (बाराबंकी)। टीकाकरण केंद्र बंद कर शाम पांच बजे घर जाने की तैयारी कर रही एएनएम को कुछ लोगों ने केंद्र पर बंधक बना दिया। आरोप है कि इन लोगों ने वैक्सीन से भरा बॉक्स भी छीनने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक के साथ पहुंची पुलिस को देख लोग भाग खड़े हुए। सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ को सूचना देते हुए मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने कहा कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संदूपुर में सोमवार को टीकाकरण चल रहा था। यहां पर टीका लगवाने के लिए लोगों की सुबह से ही भीड़ जुट गई। लोगों के टीकाकरण के लिए तीन एएनएम रुकमणी, आराधना और नीलम को लगाया गया है। इन लोगों का आरोप है कि शाम को पांच बजे हम लोग केंद्र बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी लाइन में लगे कुछ लोग भड़क गए। इन लोगों ने हम लोगों को केंद्र पर ही बंद कर दिया और वैक्सीन बॉक्स छीनने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

एएनएम ने किसी तरह से मामले की सूचना फतेहपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा को दी। एएनएम को बंधक बना वैक्सीन छीनने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक ने इसकी जानकारी कोतवाल संजय मौर्य को दी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने तीनों एएनएम को केंद्र का दरवाजा खोल बाहर निकाला और सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीएचसी अंतर्गत पीएचसी संदूपुर में शाम को एएनएम को बंधक बनाकर वैक्सीन बाक्स छीनने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा किए जाने की जानकारी मिली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को सीएचसी अधीक्षक फतेहपुर के साथ मामलेे की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed