फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

61 हजार को लगेगा कोरोना का दूसरा टीका

Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। जिले में 61 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाना है। लेकिन ये लोग टीका लगवाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिसे पर शासन ने ऐसे लोगों के लिए शनिवार के दिन विशेष अभियान चलाए जाने का आदेेश दिया है। शासन से मिले आदेश के बाद विभाग ने इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी सीएचसी अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 18 प्लस आयु वालों की संख्या 22 लाख के आसपास हैं, इनमें से अब तक 8 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। लेकिन इनमें से 61 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहला टीका तो लगवा लिया लेकिन दूसरा टीका लगवाने के लिए वह बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके लिए विभाग ने कई बार इन लोगों से संपर्क किया और दूसरी खुराक के लिए प्रोत्साहित भी किया इसके बाद भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं। इसको देखते हुए शासन ने आदेश जारी किया है कि 14 अगस्त को इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सिर्फ और सिर्फ लोगों को सेकेंड डोज ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसको लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है, ऐसे लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को दूूसरा टीका लगाया जा सके। इसका जिम्मा सीएमओ ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह और यूनीसेफ समन्वयक डॉ. नितिन खन्ना को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों के मुताबिक इसको लेकर जिले भर में 35 केंद्र बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर 14 अगस्त का दिन सिर्फ और सिर्फ सेकेंड डोज वालों के लिए निर्धारित किया गया है। आवश्यक निर्देश जारी करते हुए इसका जिम्मा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को सौंपा गया है। इसके अलावा इस दिन यदि कोई फर्स्ट डोज के लिए भी आता है तो उसे वापस नहीं किया जाएगा।

केंद्रों पर जुट रही भारी भीड़
एक ओर पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं, वहीं कोरोना की फर्स्ट डोज लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की लाइन लग रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और रामसेवक इंटर कॉलेज में टीका लगवाने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed