फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

गहराता जा रहा वैक्सीन का संकट, निराश होकर लौट रहे लोग

Tue, 29 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन का संकट दिन ब दिन गहराता जा रहा है। मंगलवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए बूथों पर लाइन लगी थी लेकिन दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण लोगों को एक-बार फिर निराश होकर लौटना पड़ा। वैक्सीन का जो संकट पैदा हुआ है वह कब खत्म होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर शुरू किया गया टीकाकरण अभियान अभी गति ही पकड़ रहा था कि वैक्सीन की कमी ने अभियान की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है। एक दिन 176 बूथों के जरिए जहां 17 से 18 हजार लोगों को टीके लगाए जा रहे थे वहीं पिछले दो दिनों में यह संख्या घटकर आठ हजार के आसपास आ गई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से दोपहर बाद जिला अस्पताल, देवा, सतरिख, सिरौली, रामसनेहीघाट फतेहपुर के अंतर्गत बने बूथों पर टीका खत्म हो जा रहे हैं जिससे यहां पर टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों को भारी भीड़ नजर आई लेकिन वैक्सीन खत्म हो जाने की वजह से ज्यादातर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो जिले में वैक्सीन की जितनी जरूरत है उतनी वैक्सीन प्रतिदिन नहीं मिल पा रही है। मौजूदा समय में महज सात से आठ हजार डोज प्रतिदिन ही मिल पा रहे हैं। जबकि अब लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरुकता ज्यादा आई है और यहीं कारण है कि टीका लगवाने के लिए लोगों की बूथों पर भीड़ जुटने लगी है।
एक जुलाई से चलेगा क्लस्टर अभियान
जिले के पांच ब्लॉकों में चलने वाला क्लस्टर अभियान एक जुलाई से पूरे जिले में शुरू किया जाना है। ऐसे में वैक्सीन की कमी इस अभियान को गति प्रदान करने से रोक सकता है। जिससे जिले के काफी संख्या में लोगों को निर्धारित समय पर कोरोना का टीका लग पाएगा इस पर अभी से संशय बना हुआ है।
महज 2474 लोगों को ही लग पाई वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण जहां प्रतिदिन हजारों लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा था वहीं मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में महज 2474 लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया जा सका। इनमें 18 प्लस के 1791 लोग शामिल हैं। विभाग की माने बूथों पर लोग तो आए लेकिन वैक्सीन न होने की वजह से लोगों को निराश लौटना पड़ा। इस तरह जिले में अब तक 4 लाख 70 हजार लोगों को ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जा सकी है।

वैक्सीन की कमी इधर दो दिन से हुई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में जिले में वैक्सीन की कमी को पूरी तरह से दूर कर लिया जाएगा। इसको लेकर विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed