{"_id":"629cfc8f6e6a2d0648401bc1","slug":"used-to-sell-bikes-at-a-scrap-shop-five-arrested-barabanki-news-lko6338833182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी की दुकान पर बेचते थे बाइक, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी की दुकान पर बेचते थे बाइक, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। पलक झपकते बाइक उड़ा देने वाले पांच शातिर चोर पुलिस ने पकड़े हैं। आरोपियों ने पूछताछ में दो वारदातों में शामिल होना कुबूल किया है। इनके पास से दो बाइक व एक नंबर प्लेट बरामद की गई है। कबाड़ी का नाम भी सामने आया है।
पुलिस ने दरियाबाद थाने के ग्राम सराय शाह आलम निवासी अहमद रजा, लालगंज निवासी ललित व अरविंद, दरियाबाद कस्बा निवासी इसराफिल व सराय सिंघई गांव निवासी असलम उर्फ ट्वेंटी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि दरियाबाद रेलवे स्टेशन बाजार के अलावा टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नियामतगंज से एक बाइक की चोरी की थी।
पकड़े गए चोरों ने बताया कि चोरी करने के बाद वे लोग बाइक बेचकर उनसे मिले पैसे बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि जो बाइक नहीं बिकती थी, उसको दरियाबाद मथुरानगर निवासी शिब्बू कबाड़ी को पार्ट खोलकर बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक व एक नंबर प्लेट बरामद हुई। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।