{"_id":"6a3d8cdcfb7574d4830fe1b4","slug":"used-the-thumb-impression-on-a-different-machine-to-get-fertilizer-issued-instead-of-food-grains-barabanki-news-c-315-1-slko1014-172160-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दूसरी मशीन पर अंगूठा लगा खाद्यान्न की जगह खारिज करा ली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दूसरी मशीन पर अंगूठा लगा खाद्यान्न की जगह खारिज करा ली खाद
Fri, 26 Jun 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जांच में कार्डधारकों का अंगूठा दूसरी मशीन पर लगवाकर खाद्यान्न की जगह खाद खारिज कराने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट के बाद डीएसओ ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूरतगंज के बसौली गांव में रुबी पाठक के नाम से कोटे की दुकान है।
यहां पर जिस मशीन से अनाज का वितरण किया जाता है, उसकी जगह पर खाद बेचने वाली मशीन पर कार्डधारकों का अंगूठा लगाकर खाद खारिज करा ली गई। शिकायत जिलाधिकारी के पास पहुंची तो मामले की जांच कराई गई, जिसमें ये पाया गया कि कोटेदार के पति ने खाद विक्रेता से मिलकर यह कार्य किया।
जिला कृषि अधिकारी की जांच के बाद इस मामले में मनमोहन तिवारी, सुमित मिश्रा, शुभम मिश्रा और राहुल वर्मा के खिलाफ मोहम्मदपुर खाला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इस मामले में अब कोटेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि दोनों मशीनें एक सामान होती हैं, लेकिन इनका प्रयोग अलग-अलग तरीके से किया जाता है। जांच में पाया गया कि कार्डधारकों को ई-केवाइसी कराने की बात कहकर खाद खारिज करने वाली मशीन पर अंगूठा लगवाया गया। इस पर अब कोटेदार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
छह टीमें करेंगी कोटे की दुकानों की जांच
कार्डधारकों को कम अनाज देना भारी पड़ सकता है। इसकी रोकथाम के लिए शासन के आदेश पर तहसीलवार तीन सदस्यीय छह टीमों का गठन किया गया है। निरीक्षण को लेकर रोस्टर भी तैयार किया जा रहा है। जिले में करीब 1380 कोटे की दुकानें संचालित हो रही हैं।
इन दुकानों के माध्यम से करीब 5.40 लाख पात्र गृहस्थी और करीब 1.13 लाख अंत्योदय कार्डधारकों में अनाज का वितरण कराया जाता है लेकिन कोटेदारों की ओर से कार्डधारकों को कम अनाज दिए जाने की शिकायतों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन ने इसकी रैंडम जांच के लिए टीमें गठित करने का आदेश दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में कोटे की दुकानों की रैंडम जांच के लिए टीमें गठित की गई है। ये टीमें वितरण के दौरान अचानक कोटे की दुकानों की जांच करेंगी और कार्डधारकों के बयान भी दर्ज करेंगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।