फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: Major accident in Barabanki; speeding car runs over four children—one dead, three children and the driver

यूपी: बाराबंकी में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार बच्चों को रौंदा, एक की मौत, तीन बच्चे और चालक घायल

Mon, 19 Oct 2026 04:14 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, बाराबंकी
अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 19 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

बाराबंकी के कोठी क्षेत्र में असदामऊ गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रहे चार बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन बच्चे और चालक घायल हुए। गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय रौनक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
UP: Major accident in Barabanki; speeding car runs over four children—one dead, three children and the driver
इसी कार ने टक्कर मारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदरगढ़ मार्ग पर कोठी क्षेत्र के असदामऊ गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर चार बच्चे घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय रौनक की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य बच्चे और कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शहर के सोमैयानगर निवासी राजीव कुमार अवस्थी वैगनआर कार से बाराबंकी से कोठी की ओर जा रहे थे। असदामऊ गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पीपल के पेड़ के चबूतरे पर खेल रहे चार बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमेंट से बना पक्का चबूतरा भी टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

 

Trending Videos

गंभीर हालत में तीन घायलों को लखनऊ भेजा

हादसे में श्रवण यादव का नौ वर्षीय बेटा आयुष, अमरेश यादव का 11 वर्षीय बेटा रौनक, रामकैलाश का आठ वर्षीय बेटा अंश और रामकल्याण का 11 वर्षीय बेटा रौनक घायल हुए। कार चालक राजीव कुमार अवस्थी को भी चोटें आईं।

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में अंश, रौनक और कार चालक राजीव कुमार को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया। वहां से तीनों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान रामकल्याण के बेटे रौनक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवारों में शोक का माहौल है। क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed