{"_id":"69f9effe9f9474ee3105c4e9","slug":"up-in-barabanki-a-woman-woke-up-to-the-scent-of-mentha-oil-locked-a-fleeing-thief-inside-a-room-and-called-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाराबंकी में मेंथा ऑयल की गंध से जगी महिला, भाग रहे चोर को कमरे में बंद किया; बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाराबंकी में मेंथा ऑयल की गंध से जगी महिला, भाग रहे चोर को कमरे में बंद किया; बुलाई पुलिस
Tue, 05 May 2026 07:07 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 05 May 2026 07:07 PM IST
सार
बाराबंकी में एक महिला ने सूझबूझ दिखाकर चोरी की कोशिश नाकाम कर दी। मेंथा ऑयल की गंध से जागकर उसने चोर को कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से आरोपी पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : AI
विस्तार
बड्डूपुर के गौरा भारी गांव में सोमवार रात किसान नरेश लाल शुक्ला के घर में चोरी का प्रयास किया गया। चोर नकदी, जेवर व मेंथा ऑयल लेकर भागने वाला था, लेकिन किसान की बहू ने कमरा बाहर से बंद कर दिया। पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
नरेश लाल के अनुसार कमरे में जिस कनस्तर पर मेंथा ऑयल रखा था, वह कुछ क्षतिग्रस्त था। चोरी के दौरान कुछ मेंथा ऑयल कमरे में फैल गया। इसकी गंध पूरे घर में फैल गई। इससे बहू मीनू की नींद खुल गई। बहु ने चुपके से कमरे में झांककर देखा तो उसे चोर नजर आ गया। बहू ने तत्काल बाहर से दरवाजा बंद कर शोर मचा दिया। कुछ ही देर में चोर को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अगर महिला सूझबूझ और हिम्मत नहीं दिखाती तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बड्डूपुर के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान उसी गांव के अंकित के रूप में हुई है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन