फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: Control room receives call: "There's a bomb on the train"; passengers disembark in panic; railway station

यूपी : कंट्रोल रूम पर कॉल आई-'ट्रेन में बम है'; दहशत में उतरे यात्री; डेढ़ घंटा रेलमार्ग ठप; जानें सच...

Thu, 27 Nov 2025 08:11 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 27 Nov 2025 08:11 PM IST
सार

गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में बम की सूचना से अफरातफरी मच गई। ट्रेन को पटरंगा स्टेशन पर रोककर बम निरोधक दस्ता और आरपीएफ ने तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। डेढ़ घंटे तक रेलमार्ग बंद रहा। 

विज्ञापन
UP: Control room receives call: "There's a bomb on the train"; passengers disembark in panic; railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजपुर से धनबाद जा रही गंगा-सतलुज एक्सप्रेस (13308) में बृहस्पतिवार को बम होने की सूचना मिलते ही अयोध्या से लेकर बाराबंकी तक अफरातफरी मच गई। दरियाबाद रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन को अयोध्या के पटरंगा स्टेशन पर रोक लिया गया। बम निरोधक दस्ते (बम डिस्पोजल टीम) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन की हर बोगी की तलाशी ली। 
विज्ञापन


कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस दौरान यह रेल मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा। जिससे वंदे-भारत एक्सप्रेस भी दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। जीआरपी ने फर्जी सूचना देने वाले झारखंड के हजारीबाग निवासी अनंत राज नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

112 नंबर वाले कंट्रोल रूम पर कॉल आई

गंगा-सतलुज एक्सप्रेस बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बाराबंकी के दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची और दो मिनट बाद ही वहां से रवाना हुई। कुछ ही देर में यूपी पुलिस के 112 नंबर वाले कंट्रोल रूम पर ट्रेन में बम होने की सूचना आई। सूचना मिलते ही अयोध्या से लेकर बाराबंकी तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यात्रियों तक सुगबुगाहट पहुंची तो ट्रेन में अफरातफरी मच गई। 

रेलवे प्रशासन ने दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन को अयोध्या की सीमा में पड़ने वाले पटरंगा रेलवे स्टेशन पर रोककर तलाशी शुरू करवाई। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं। दहशत के बीच यात्री भी नीचे उतर गए। 

हर बोगी की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाराबंकी जीआरपी के एसएचओ रमांकर यादव ने बताया कि आरोपी युवक अनंत राज रुड़की से कोडरमा जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। वह कुछ सिरफिरा लगता है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

तीन ट्रेनें रोकी गई, बेहाल हुए वंदेभारत के यात्री

दरियाबाद। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान दिल्ली-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को 1:35 बजे से 3:00 बजे तक दरियाबाद स्टेशन पर खड़ा रखना पड़ा। इससे यात्री बेहाल रहे। इसके अलावा मेरठ सिटी-वाराणसी इंटरसिटी को सैदखानपुर स्टेशन पर और धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस को रुदौली में रोका गया।
विज्ञापन

दहशत के ढाई घंटे... जानिए कब क्या हुआ

  • 1:00 बजे-गंगा सतलुज एक्सप्रेस दरियाबाद रेलवे स्टेशन बाराबंकी की ओर से पहुंची।
  • 1:02 बजे- ट्रेन दरियाबाद रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
  • 1:05 बजे- ट्रेन करीब पांच किलोमीटर आगे बढ़ी, तभी 112 नंबर पर बम होने की सूचना मिली।
  • 1:20 बजे- गंगा सतलुज एक्सप्रेस को अयोध्या के पटरंगा रेलवे स्टेशन पर रोक तलाशी शुरू हुई।
  • 3:53 बजे- सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी पूरी होने के बाद ट्रेन को अयोध्या की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed