{"_id":"6238c9cdf8a269712d3f0609","slug":"up-board-exam-barabanki-news-lko6225541126","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही रख सकेंगे मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही रख सकेंगे मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बैठक की। पीएल मेमोरियल डिग्री कॉलेज में हुई इस बैठक में डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों, अतिरिक्त व्यवस्थापकों, स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को सजगता का पाठ पढ़ाया। परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो जाएंगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा और कोई भी मोबाइल फोन नहीं रखेगा। ऐसा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए डबल लॉक की आलमारी में उन्हें जिस स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा वहां सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। इस कक्ष में कोई भी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा प्रारम्भ होने के पूर्व ही पाली वार परीक्षार्थियों की गणना करके कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर पोर्टल पर अंकित करना है।
डबल लॉक में एक लॉक की एक चाभी केंद्र व्यवस्थापक के पास, दूसरे लॉक की एक चाभी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास और प्रत्येक लॉक की शेष चाभियां सील करके स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्र में सुरक्षित रहेगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षार्थियों को सीरियल नम्बर वाली कॉपियां दी जाएंगी। प्रत्येक परीक्षार्थी द्वारा उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका का सीरियल नम्बर लिखना अनिवार्य है। बैठक में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र, प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू
बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हो गया। सोमवार को जीआईसी, जीजीआईसी समेत तमाम कॉलेजों में प्रवेश पत्र लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल दिखा। हालांकि, प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से भी डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा सभी 112 केंद्रों पर 24, 25 व 26 मार्च को होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं।
प्रश्न पत्र पांच चरणों में केंद्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लग चुकी है। इस बार 112 परीक्षा केंद्रों पर 66659 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 36677 व इंटर के 29982 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी।