फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   up board exam

112 केंद्रो पर परीक्षा देंगे यूपी बोर्ड के 66542 विद्यार्थी

Sat, 29 Jan 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
up board exam
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी हो गई। जिले में 112 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिस पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 66542 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची से जहां मानक विहीन परीक्षा केंद्र बने 10 कॉलेज बाहर हुए तो 12 नामचीन कॉलेजों को जगह मिली है।
विज्ञापन

जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परीक्षा के 298 कॉलेज हैं। जिसमें से अनंतिम सूची में 110 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें जहां कई नामचीन कॉलेज परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर हो गए थे। तो कई मानक विहीन कॉलेज शामिल हो गए थे। मगर, इसके बाद कॉलेजों से आपत्तियां मांगी गईं तो 87 प्रत्यावेदन आए। जिन्हें सूचीबद्ध कर डीआईओएस ने डीएम को उपलब्ध करा दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद तहसील की कमेटी व डीआईओएस ने प्रत्यावेदन की जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को दी। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा की बैठक में अनंतिम सूची में शामिल 10 कॉलेजों को हटाकर 12 कॉलेजों को जोड़ा गया। उसके बाद सूची परिषद की साइड पर अपलोड कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को परिषद ने 112 परीक्षा केंद्रों वाली अंतिम सूची जारी कर दी। इस बाबत डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने की सूचना मिली है। 112 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें अनंतिम सूची से मानक न पूरा करने वाले 10 परीक्षा केंद्रों को हटाने के साथ 12 कॉलेज शामिल किए गए हैं।

हाईस्कूल में 36677 व इंटरमीडिएट में 29865 विद्यार्थी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2022 की हाईस्कूल की परीक्षा में 36677 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें 19913 बालक और 16764 बालिकाएं हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 29865 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें 15831 बालक व 14035 बालिकाएं हैं। जिसमें से दोनों कक्षाओं में व्यक्तिगत विद्यार्थियों की संख्या 3443 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed