फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   up board exam

प्रमुख सचिव ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Sun, 01 Mar 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
up board exam
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा केंद्रों का शनिवार को प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा आर रमेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज का हाल देखा। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा संबंधी बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि परीक्षा केंद्र के बाहर किसी भी प्रकार की भीड़ जमा न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने अति संवेदनशील विद्यालयों के सभी नोडल अधिकारियों से दूरसंचार से बात करके संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रमुख सचिव ने कंट्रोल रूम के शिकायत रजिस्टर की जांच की। साथ ही कहा कि सभी परीक्षाएं पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न होनी चाहिए। इसके लिए समस्त परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुचारु रूप से करें। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगे भी शेष परीक्षाएं अच्छे ढंग से संपादित होंगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अभय पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी राजेश वर्मा व आरती वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के साथ सैदनपुर औरेला स्थित सुंदरलाल इंटर कॉलेज, सहादतगंज के गांधी पंचायती इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों, वाइस रिकार्डर तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जानकारी केंद्र व्यवस्थापकों से ली।

यूपी बोर्ड की शनिवार की सुबह हुई हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में 30099 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 2495 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट में औद्योगिक संगठन की परीक्षा दो परीक्षार्थियों ने दी जबकि एक ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की परीक्षा 15 हजार 780 ने दी जबकि 693 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल लगातार भ्रमणशील रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed